{"_id":"58ac964c4f1c1b4a55b2478e","slug":"cause-notice-to-schools-for-poor-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब परिणाम वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब परिणाम वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर/पंचैरी
Updated Wed, 22 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब बोर्ड परीक्षा परिणाम आने पर पंचैरी में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को अभिभावकों की परेशानी सुनने के लिए चीफ एजूकेशन आफिसर बलबीर सिंह खुद पंचैरी पहुंचे। वहां उन्होंने अभिभावकों की पूरी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग मार्च में स्टाफ की कमी को पूरा करने का पूरा प्रयास करेगा।
विज्ञापन
पंचैरी के जोनल एजूकेशन आफिसर के कार्यालय में काका राम, सुदर्शन कुमार, जिया लाल, मोहन सिंह और अन्य अभिभावकों ने सीईओ को बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण हर वर्ष बोर्ड का परीक्षा परिणाम गिरता जा रहा है। हर वर्ष स्टाफ की कमी पूरा करने की मांग रखी जाती है, लेकिन इसको पूरा नहीं किया जाता है। सीईओ ने कहा कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टाफ की कमी को पूरा करना बड़ी चुनौती है। कई मिडिल स्कूलों में हेडमास्टर के पद खाली पड़े हैं। इसके कारण विद्यार्थियों की शिक्षा लगातार प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि जिन सरकारी स्कूलों का बोर्ड का परीक्षा परिणाम कम रहा है, उनको शिक्षा विभाग की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अगर शिक्षकों ने कारण नहीं बताया तो शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने बताया की लेक्चरर की कमी को पूरा करना शिक्षा विभाग के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है।