फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car Hit the Bike, 4 Injured

Udhampur News: खड़े ट्राले से टकराने के बाद कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
Car Hit the Bike, 4 Injured
घायल को जम्मू रेफर करने के बाद ले जाते ते हुए 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। कटड़ा-रियासी मार्ग पर वीरवार सुबह कटड़ा से करीब 8 किलोमीटर दूर डीडी मोड़ पर हुए एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे के बीच कटड़ा-रियासी मार्ग पर डीडी मोड़ के पास कटड़ा की ओर आ रही मारुति कार (जेके 11बी-2927) अनियंत्रित होकर पास ही में खड़े ट्राले के साथ जा टकराई। इसके बाद उसने पास में खड़े मोटरसाइकिल (जेके20ए- 7532) को टक्कर मारी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक राजेंद्र कुमार (38) पुत्र कुलदीप राज निवासी गांव सरून तहसील कटड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, कार में सवार चालक लकी गुप्ता (38) पुत्र विजय कुमार गुप्ता, कुंतल वाला पत्नी विजय कुमार गुप्ता, निवासी सुंदरबनी भी घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां मोटरसाइकिल चालक राजेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को भी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed