फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Campaign Against Enchrochment

Udhampur News: रामनगर में रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
Campaign Against Enchrochment
जब्त सामान नगर पालिका कार्यालय में ले जाते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के बस अड्डे पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण नगर पालिका ने मंगलवार को रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। बस अड्डे पर मार्ग किनारे लगे दो अवैध रूप से खोखों को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया।
मंगलवार दोपहर बारह बजे के बाद नगर पालिका के इंचार्ज बीडीओ सतपाल टीम के साथ बस अड्डे पर पहुंचे और वहां पर मार्ग के किनारे लगे दो खोखो के ऊपर पीला पंजा चलवाया। इस दौरान बस अड्डे पर लगी बिना लाइसेंस वाली और लाइसेंस वाली रेहड़ी धारक अपनी रेहड़ियां लेकर भाग निकले। उल्लेखनीय है कि रामनगर बस अड्डे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी जिसके चलते सभी वाहन चालक और राहगीरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

तीन माह पहले इस समस्या को लेकर रामनगर एसडीएम राजेंद्र सिंह ने सभी रेहड़ियों को रेहड़ी जोन में भेजने की पहल शुरू की थी, लेकिन रेहड़ी धारकों का कार्य वहां पर नहीं चल सका और धीरे-धीरे सभी रेहड़ियां वापस बस अड्डे तथा मुख्य बाजार में आना शुरू हो गईं। बस अड्डे पर पिछले एक माह से जाम की स्थिति बढ़ गई थी। मंगलवार को बस अड्डे पर लगभग 50 रेहड़ियों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई शुरू की। टीम के जाने के बाद दोपहर तीन बजे तक बस अड्डे पर रेहड़ी धारकों ने फिर से कब्जा जमाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ सतपाल ने बताया कि यह अभियान अब रोज चलाया जाएगा, जब तक सभी रेहड़ियां रेहड़ी जोन में नहीं चली जातीं। मंगलवार सभी रेहड़ी धारकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि बस अड्डे पर कोई भी रेहड़ी नहीं लगाएगा। जो भी वहां पर दिखाई दिया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जनता का कहना था कि यह महज औपचारिकता है या सच में अतिक्रमण अभियान चलेगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका सच में रामनगर को सुंदर बनाना चाहती है तो सबसे पहले रामनगर के बस अड्डे में हुए अतिक्रमण को हटाए ताकि आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके। अतिक्रमण हटाते समय किसी से भी कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed