{"_id":"6866ddd5620430f3a804cdcd","slug":"camp-organised-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-124871-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से चिनैनी में आयोजित जागरूकता शिविर में हिस्सा लेते किसान व अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कृषि विभाग की ओर से उप मंडल चिनैनी में शिविर का आयोजन
उधमपुर। कृषि विभाग ने बजाज एलियांज के सहयोग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर वीरवार को जागरूकता शिविर लगाया। इसमें मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह, जिला कृषि अधिकारी विस्तार सुधीर मन्हास और उप-मंडल कृषि अधिकारी अजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
इसमें चिनैनी उप-मंडल के चिनैनी, समरोली और लाटी क्षेत्र से 70 किसानों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य फसल बीमा योजना के बारे में जागरूकता पैदा करना था, जो प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नुकसान की स्थिति में किसानों का समर्थन करने के लिए बनाई गई एक केंद्र प्रायोजित फसल बीमा योजना है। सत्र के दौरान चिनैनी और लाटी के कृषि विस्तार अधिकारियों ने किसानों को पीएमएफबीवाई योजना के उद्देश्यों, प्रक्रियाओं और लाभ के बारे में जानकारी दी।
किसानों को बताया गया कि कैसे यह योजना फसल खराब होने की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करती है। कृषि आय में स्थिरता सुनिश्चित करती है और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की पहल क्षेत्र में कृषक समुदाय के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए विभाग की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।