{"_id":"67a121806797cd94a804f3b6","slug":"caltural-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119993-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्रद्धालुओं को वसंत पंचमी का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्रद्धालुओं को वसंत पंचमी का महत्व बताया
विज्ञापन
मां राजेश्वरी आश्रम में बसं पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संगत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मां राजराजेश्वरी आश्रम में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को वसंत पंचमी का महत्व बताया गया।
इसमें आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई, महात्मा अनुरोध बाई और महात्मा मेनावती बाई ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में वसंत पंचमी के दिन को बड़ा महत्वपूर्ण माना गया है। वसंत ऋतु आते ही पृथ्वी रंग-बिरंगे फूलों से खिलखिला उठती है और मौसम में भी बदलाव आ जाता है।
उनका कहना था कि वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहते हैं। इस दिन संगीत और कला के प्रेमी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। मां सरस्वती को ज्ञान और बुद्धि की देवी कहा गया है। इस मौके पर बच्चों की ओर से कला और संस्कृति की विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की गईं। भजन गायकों ने भजन गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
फोटो सहित