{"_id":"610ad2db8ebc3ec1fb350ee0","slug":"bypassing-the-order-street-vendors-remain-in-the-no-street-zone-udhampur-news-jmu240892834","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश दरकिनार, नो रेहड़ी जोन में रेहड़ियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश दरकिनार, नो रेहड़ी जोन में रेहड़ियां बरकरार
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद की तरफ से कई बार चेतावनी देने के बाद भी शहर में बनाए गए नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियां नहीं हट सकी हैं। चेतावनी को नजरअंदाज कर किया जा रहा है, जिससे शहर में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद की कार्रवाई केवल मुनादी तक ही सीमित हो कर रह गई है।
करीब एक माह से नगर परिषद ड्रम वीटिंग कर रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दे रही। गोल मार्केट, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, रामनगर चौक, बस अड्डे सहित आठ स्थानों को नो रेहड़ी जोन घोषित किया गया है, लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज कर किया जा रहा है। इस कारण बढ़े अतिक्रमण का खामियाजा लोगों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक मुखर्जी बाजार, सिटी लाइट व शहर के विभिन्न हिस्सों में हर रोज की रेहड़ियां लग रही हैं। इस कारण लोगों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। यातायात भी प्रभावित हो चुका है। प्रतिबंध के बावजूद तीन टायर रेहड़ी पर सामान बेचा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
मुनादी के जरिए नगर परिषद रेहड़ी-फड़ी वालों को रेहड़ियां हटाने का समय दे रही है। लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। अब कार्रवाई सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब नगर परिषद रेहड़ियों को जब्त करने के बाद रिलीज नहीं करेगी।
- संजीव गंडोत्रा, सीईओ, नगर परिषद