फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   By taking out a rally, people were given proper nutrition information

रैली निकाल कर लोगों को दी सही पोषण की जानकारी

विज्ञापन
By taking out a rally, people were given proper nutrition information
चिनैनी। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के उपलक्ष्य में सीडीपीओ कार्यालय से रैली का आयोजन किया गया। इसे म्यूनिसिपल कमेटी के उपप्रधान अमित अबरोल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर सीडीपीओ संजीव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सितंबर माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण दिवस व इस सप्ताह में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के तौर पर मनाने की जानकारी दी गई। बताया कि बच्चों को सही पोषण मिलेगा तो देश मजबूत होगा। कई बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों को सही खाना और समय-समय पर दें ताकि वह कुपोषण के शिकार न हो सकें।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने बताया कि सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह के तौर पर मनाया जाता है और सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार इस माह इसका आयोजन हो रहा है। सितंबर के पहले सप्ताह को प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के तौर पर मनाया जाता है। योजना के तहत जो महिला पहले बच्चे को जन्म देती है उसे सरकार की तरफ से पांच हजार रुपये की मदद दी जाती है। यह पैसा तीन किस्तों में उनके खाते में जाता है। योजना के अनुसार घर-घर जाकर, ग्राम सभाएं और अन्य जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed