फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bus Service Shutoff

Udhampur News: उधमपुर-पंचेरी रूट पर मेटाडोर व बस चालकों में विवाद, तीन घंटे बंद रखी बस सेवा

विज्ञापन
Bus Service Shutoff
उधमपुर में बस स्टैंड से पंचेरी रूट की बसें न मिलने पर जमा हुए यात्री।
- लांदर, पंचेरी और मोंगरी रूट के यात्री हुए परेशान, एआरटीओ ने हस्तक्षेप कर सुलझाया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। बस चालकों ने पंचेरी रूट पर चलने वाली बस सेवा सोमवार को पूरी तरह से ठप कर दी। उनका आरोप था कि गलियोत से पंचेरी तक चलने वाली मेटाडोर का चालक मनमानी करता है जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अतिरिक्त सड़क परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के हस्तक्षेप में बाद मामला शांत हो पाया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद लगभग तीन घंटे बाद बस सेवा फिर से बहाल कर दी गई।
उधमपुर मुख्य बस स्टैंड से पंचेरी रूट पर चलने वाली सभी बसों के चालक सोमवार को हड़ताल पर उतर आए। जिसके चलते पंचेरी, लांदर और मोंगरी जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के प्रबंधक रामदेव ने बताया कि मेटाडोर जो पंचेरी रूट पर चलती है, उसका चालक मनमानी करता है जबकि एआरटीओ ने पंचेरी में खुद जाकर समय निर्धारित किया था। उसकी मनमानी की वजह से बस चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में बस सेवा बंद कर प्रशासन से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा, उनकी बसें पंचेरी रूट पर नहीं चलेंगी। बस चालकों की हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को जरूरी काम के चलते निजी वाहन बुक कराने पड़े।
विज्ञापन


मेटाडोर के समर्थन में पंचेरी में भी प्रदर्शन
बस चालकों की हड़ताल के चलते पंचेरी के लोगों ने भी पंचेरी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मेटाडोर सेवा लोगों की सहूलियत के लिए शुरू कराई गई है। बस चालकों की हड़ताल के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के पंचेरी डल के प्रधान कुलदीप शर्मा ने बताया कि पंचेरी व लांदर रूट के बस चालकों की हड़ताल सरासर गलत है। गलियोत से पंचेरी के लिए लोगों की मांग पर मेटाडोर लगाई गई है। कई बार बसों में किसी बीमार या बुजुर्ग को सीट नहीं मिलती थी। जिसके चलते इस मेटाडोर को लगाया गया था। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग
स्थानीय निवासी संदीप शर्मा ने कहा कि बस गलियोत से सीधा उधमपुर चलती है जबकि मेटाडोर पंचेरी बस स्टैंड से गलियोत जाती है। जिससे पंचेरी के लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। खासकर लंबे रूट की वजह से बसों में ओवरलोडिंग होती है या फिर बैठने के लिए सीट तक नहीं मिलती। ऐसे में बस चालकों को मेटाडोर के चलने से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनकी यह भी मांग थी कि सरकार की ओर से प्रदेश में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू की गई है लेकिन पंचेरी, लांदर और मोंगरी के लोगों को इससे वंचित रखा गया है। इसलिए उनकी मांग है कि इस रूट पर भी दो सरकारी बसें चलाईं जाएं। ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।
दोनों पक्षाें को बिठाया आमने-सामने
वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर एआरटीओ जुगल किशोर शर्मा उधमपुर बस स्टैंड यूनियन के कार्यालय पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया गया। दोनों पक्षों की सहमति पर वाहनों के समय निर्धारित कर विवाद को खत्म किया गया। दोनों पक्षों में हुए समझौते के बाद लगभग तीन घंटे बाद बस चालकों ने पंचेरी रूट पर सेवा बहाल कर दी। अधिकारी ने मनमानी या नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी भी दी।


कोट..मनमानी करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

लांदर-पंचेरी रूट पर चलने वाले वाहनों का आपसी विवाद सुलझा लिया गया है। लांदर से मेटाडोर का सुबह 9:05 मिनट और बस का 8:50 पर निर्धारित किया गया है। सभी चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। अगर कोई भी मनमानी करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- जुगल किशोर, एआरटीओ, उधमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed