फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Building Should Buit of Health And Wellness Centre

Udhampur News: दो साल पहले अपग्रेड कर बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की बनाई जाए इमारत

विज्ञापन
Building Should Buit of Health And Wellness Centre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक नरसू में पड़ती पंचायत किथर चिल्ड़ी में बने स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो बना दिया गया, लेकिन अभी भी लोगों को सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
मौजूदा समय में यह सेंटर किराये की इमारत में चल रहा है। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सेंटर की अपनी इमारत बनाई जाए ताकि लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल संके। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच छोटू राम ने बताया कि दो साल पहले क्षेत्र में चल रहे सेंटर को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया था। आज भी इसकी अपनी इमारत नहीं है। उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द विभाग क्षेत्र में सरकारी जमीन का चयन कर सेंटर की नई इमारत बनाने का प्लान बनाकर अपने उच्च अधिकारियों को मंजूरी के लिए भेजे ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र में सेंटर की नई इमारत बन सके।
विज्ञापन


कोट...विभाग की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की नई इमारत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही जगह का चयन होता है वैसे ही इमारत बनाने के लिए प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed