फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   budget

आम बजट से सरकारी कर्मियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

विज्ञापन
budget
उधमपुर। केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए आम बजट से सरकारी कर्मचारी ज्यादा खुश नहीं है। सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना संकट को ध्यान मेें रखते हुए सभी ने इन्कम टैक्स स्लैब में राहत मिलने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन सरकार ने इस उम्मीद पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। उनको अब पिछले वर्ष की तरह ही टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना संकट शुरू होने के साथ सरकारी कर्मचारियों की परेशानियां भी बढ़ गई थी। सरकारी कर्मचारियों ने कोरोना की परवाह न करते हुए काम किया। बजट से उम्मीद लगाई थी कि सरकार कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए टैक्स में कुछ राहत प्रदान करेगी, लेकिन सभी कर्मचारियों के हाथ निराशा ही लगी है।
विज्ञापन

-सुनील सलारिया
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाई थी। इसकी तरफ सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। नई पेंशन स्कीम का लाभ कम और नुकसान ज्यादा है। इन्कम टैक्स स्लैब में छूट न मिलने से भी निराशा ही हाथ लगी है। इस बार बजट सरकारी कर्मचारियों के लिए उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह
कोरोना संकट में आम आदमी ने बहुत परेशानियों का सामना किया है। घरों का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। सबने बजट से ही उम्मीद लगा कर रखी थी। लेकिन बजट पेश होने के बाद उम्मीद पर पानी फिर गया है। सरकारी कर्मचारियों को इस बार के बजट से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। कर्मचारी बजट से पूरी तरह से निराश हैं।

-सुदेश कुमार
केंद्र सरकार का यह बजट केवल कार्पोरेट जगत के लिए है। इससे आम आदमी को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। सरकारी कर्मचारी की परेशानी तो और भी बढ़ गया है। आज तक केंद्र सरकार ने जितने भी बजट पेश किए हैं। यह बजट सबसे खराब बजट कहा सकता है। सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है।
-तारिक शाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed