{"_id":"6d4b1d28010a92faec62c1de45b5f206","slug":"bsnl-s-precarious-service-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की चरमराई सेवा की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की चरमराई सेवा की जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से जिले में चरमराई भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की चरमराई सेवा पर जिला मजिस्ट्रेट रामबन ने कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन
बाकायदा एक जांच कमेटी का गठन किया और शीघ्र बीएसएनएल सेवा की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। जांच कमेटी का प्रधान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस अशोक कुमार पंडिता को बनाया गया।
दरअसल, महीनों से बीएसएनएल की लैंड लाइन, ब्रॉड बैंड और मोबाइल फोन की सेवा चरमराई है। इस सिलसिले में जिला प्रशासन से लगातार शिकायतें की जाती रही। कई प्रतिनिधि मंडलों ने डीसी से मिलकर शिकायत पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विभाग से भी व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई। लेकिन स्थिति जस की तस बनी देख जिला मजिस्ट्रेट फारूक शाह बुखारी ने बीएसएनएल की चरमराई व्यवस्था की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की एक कमेटी बनाई।
विज्ञापन
शनिवार को गठित कमेटी का प्रमुख आईसीडीएस के प्रोग्राम पदाधिकारी अशोक पंडिता को बनाया गया। इसमें कई अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल है।
जिला मजिस्ट्रेट ने समय सीमा निर्धारित कर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ बीएसएनएल के जेटीओ का दावा है कि एक्सचेंज में तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय तक व्यवस्था चरमराई रही, लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है।