{"_id":"6701bee922b6901efd09f6a5","slug":"bsf-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-116029-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बीएसएफ के 624 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बीएसएफ के 624 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ
विज्ञापन
उधमपुर। सीमा सुरक्षा बल के रोंदोमेल स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 624 नव आरक्षकों ने देश की रक्षा की शपथ लेते हुए खुद को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया।
समारोह के अंत में जवानों ने अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति से जुड़े रंगारंग व देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बीएसएफ में 624 नव आरक्षित जवानों के लिए 44 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने पर आयोजित पासिंग आउट परेड में केंद्र के महानिरीक्षक राजेश कुमार गुरुंग बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने सुबह 9:30 बजे परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद सभी जवानों ने परेड कमांडर नव आरक्षक बोया महेश किरण के नेतृत्व में शानदार मार्चपास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी और खुद को देश के प्रति समर्पित करने की शपथ ली। समारोह के दौरान कमांडेंट प्रशिक्षण सोनम शेरिंग ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। इनमें बावा एसोसिएशन प्रमुख दीप शिखा गुरूंग, एसएसपी उधमपुर अमोद नागपुरे सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे। इस मौके पर मुख्यातिथि महानिरीक्षक राजेश कुमार गुरुंग ने नव आरक्षकों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि ये बहादुर जवान आने वाले समय में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बड़ी ईमानदारी और कार्य कुशलता के साथ करेंगे और सीमा सुरक्षा बल और अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि महानिरीक्षक राजेश कुमार गुरुंग ने कहा कि केंद्र की ओर से तीन बटालियन के 624 नव आरक्षकों को तकनीकी और अन्य बारीकियों का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है। उम्मीद है कि तरिपुरा, कश्मीर और जम्मू सीमा की यूनिट पर जा रहे अधिकतर जवान अपने हथियार, फिल्ड क्राफ्ट आदि विभिन्न श्रेणियों से जुड़े प्रशिक्षण का इस्तेमाल करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।