{"_id":"618ac28b37316b14d906a19b","slug":"blood-donation-udhampur-news-jmu247507572","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में आरआर व सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में आरआर व सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
भद्रवाह में रक्तदान करते सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। जेके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उपजिला अस्पताल के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें डोडा में आईं प्राकृतिक आपदाओं और बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए सीआरपीएफ की 33 बटालियन के जवानों ने रक्तदान किया।
अधिकारियों ने कहा कि डोडा लगातार प्राकृतिक आपदाओं और बार-बार सड़क दुर्घटनाओं से ग्रस्त है। एक महीने के दौरान डोडा जिले में आधा दर्जन (खिलैनी, खन्नी टॉप, गत्सु में) भयानक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप 20 लोग मारे गए और लगभग 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से 4आरआर और सीआरपीएफ की 33 बटालियन के करीब 60 जवानों ने रक्तदान किया है।
वहीं, बीएमओ डॉ. शकील अहमद सुंब्रिया ने बताया कि 60 में से 30 जवान रक्तदान कर चुके हैं। सीआरपीएफ 33 बटालियन के कमांडेंट देविंदर सिंह नेगी ने कहा कि सीआरपीएफ का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से बेहतर पुलिस पब्लिक इंटरफेस विकसित करने में मदद करेगा। इस रक्तदान शिविर के कारण डोडा रक्त को रिजर्व रखेगा, जिसका उपयोग स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सा आपात के दौरान कर सकेंगे।