फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Block diwas

पंचों और सरपंचों को एक-एक पैसे का हिसाब रखने के निर्देश

विज्ञापन
Block diwas
रामनगर तहसील के परली धार ब्लाक में आयोजित ब्लाक दिवस के कार्यक्रम में मौजूद डीसी व ग्रामीण - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। ब्लॉक दिवस के तहत बुधवार को रामनगर तहसील के परली धार ब्लॉक में सभा का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीण, सरपंच, पंच और बीडीसी ने गांव की समस्याओं और मांगों को रखा।
विज्ञापन

उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने सबकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि केंद्र सरकार ने डीडीसी, बीडीसी और सरपंच को बहुत पैसा उपलब्ध करा दिया है। इससे जिले के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्य चल रहे हैं। मांगों और समस्याओं को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन अपनी तरफ से ईमानदार कोशिश करेगा। इसके साथ ही उन्होंने सरपंचों व पंचों को समझाया कि पंचायतों में किए जा रहे काम और पैसे का पूरा हिसाब रखें। क्योंकि, पंचायतों के काम के ऑडिट के लिए जल्द टीम आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार ने ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए इतना पैसा दे दिया है कि सरपंचों और पंचों को सरकारी योजनाओं को समझने के लिए किताब उठा कर पढ़ना पड़ेगा। विशेष तौर पर सरपंच व पंच इसको समझें। विकास कार्य के लिए फंड देने से पहले सरकारी योजना की पूरी जानकारी लें। अगर कोई चीज समझ न आए तो सरकारी अधिकारियों से समझ लें। विशेष तौर पर महिला सरपंचों और पंचों को इस तरफ ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पंचायतों में चल रहे काम का एक दिन ऑडिट भी होगा। इसके लिए टीम आएगी, और एक एक काम का हिसाब मांगेगी। इसलिए, सरपंच व पंच काम का पूरा हिसाब रखें। जिले में विकास कार्य के लिए कई योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है। जल जीवन मिशन को जोड़ कर जिले का कैपेक्स बजट 935 करोड़ रुपये है। इस मौके पर डीडीसी मूल राज, बीडीसी नीलम देवी, सरपंच शकुंतला देवी और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

------
ग्रामीणों ने खोला समस्या और मांगों को पिटारा
ब्लॉक दिवस में सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों ने ब्लॉक में जल शक्ति विभाग की क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलने, सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने, पीएचसी रांग में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नियुक्त करने, पिंगर गांव में नया हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने, धीरन गांव में एनिमल एंड शीप सेंटर खोलने, सुंतर से धनवालत तक सड़क पर तारकोल डालने, पानी की किल्लत को दूर करने, ब्लॉक में बिजली के खंभे की कमी को पूरा करने, रांग में मोबाइल नेटवर्क अच्छा करने और झील में पर्यटकों को लाने जैसी मांगें रखी गईं।

रामनगर तहसील के परली धार ब्लाक में आयोजित ब्लाक दिवस के कार्यक्रम में मौजूद डीसी व ग्रामीण

रामनगर तहसील के परली धार ब्लाक में आयोजित ब्लाक दिवस के कार्यक्रम में मौजूद डीसी व ग्रामीण- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed