फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   block day

Udhampur News: बसंतगढ में हुआ ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन, जिला उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
block day
उधमपुर/रामनगर। बसंतगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की दरकार है। खस्ताहाल सड़कों में सुधार की जरूरत है। ये समस्याएं बुधवार को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में पहुंची डीसी कृतिका ज्योत्सना के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों ने रखीं।
विज्ञापन

गंधटॉप के सरपंच शेर सिंह ने बताया कि मजोड़ी से गंधटॉप तक सड़क पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तारकोल डाला जा रहा है। इस काम में कई कमियां पाई जा रही हैं। तारकोल डालने के बाद ही यह उखड़ना शुरू हो गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए। साथ ही चकाल से बसंतगढ़ तक मार्ग का निर्माण कार्य जल्द करवाया जाए, ताकि गंधटॉप में भूस्खलन वाले क्षेत्र से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

बसंतगढ़ के सरपंच सागर चंद ने कहा, हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों के पद खाली हैं। स्कूल में लेक्चरर के 12 पद हैं, जिनमें आठ खाली हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल स्कूल बग्गन में 150 विद्यार्थी पढ़ते हैं और उनको पढ़ाने के लिए सिफ तीन शिक्षक तैनात हैं। स्कूल की इमारत भी खस्ताहाल है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार स्कूलों में स्टाफ की कमी पर धरने दिए गए, लेकिन अधिकारियों से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता। बैक टू विलेज कार्यक्रमों में समस्या उठाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। डीसी ने समस्याएं सुनने के बाद इनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यक्रम में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए और 10 विधवा महिला किसानों को कृषि उपकरण वितरण किए। इस मौके पर डीडीसी बसंतगढ़ अश्री देवी, बीडीसी केवल परिहार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed