{"_id":"6819197f3d06d58fef0f685f","slug":"bjp-protest-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122935-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को बाहर करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को बाहर करने की उठाई मांग
विज्ञापन
पहलगाम हमले के विरोध में शहर के गोल मार्केट चौक पर पूर्व डिप्टी सीएम कविन्द्र गुप्ता की अध्यक्ष
-पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा नेताओं ने सोमवार को शहर के गोल मार्केट चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन में विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तानियों भारत छोड़ो के नारे लगाए। मांग की कि भारत में रह रहे पाकिस्तानी तत्काल भारत छोड़कर अपने देश चले जाएं। प्रदर्शन के उपरांत एक रोष रैली के रूप में सभी नेता जिला विकास कार्यालय पहुंचे। यहां एक ज्ञापन जिला विकास आयुक्त को सौंपा गया। जिसमें यह सुनिश्चित करने की मांग की कि एक भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में शेष न रहे। कविंद्र गुप्ता ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को भारत से डिपोर्ट करने की कार्रवाई जब शुरू हुई तो यह सामने आया कि भारत में हजारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में पाकिस्तानी नागरिक हैं जो बिना वैध दस्तावेजों के और अपनी पहचान छुपाकर सालों से यहां रह रहें हैं।
उन्होंने कहा कि यह काफी चिंताजनक है। इन्हीं में कई लोग पाकिस्तान के अंडर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) और स्लीपर सेल के रूप में भी काम कर रहें हैं। कई लोगों ने पाकिस्तान में शादी की है और उनका ठिकाना अब भी हिंदोस्तान ही है। पिछली सरकारों की गलतियों के कारण यह सब हुआ है और भाजपा सरकार की कार्रवाई के बाद यह बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि हर जिला में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश में शेष न रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई के लिए यह बहुत जरूरी है कि जो लोग भारत में ओवर ग्राउंड और अंडर ग्राउंड वर्कर बनकर दुश्मन देश की सहायता करते हैं, उनको चिन्हित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का बाद भाजपा सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। कई आतंकी सहायकों के घरों को ध्वस्त किया गया है और कुछ को हिरासत में लिया गया है और आने वाले दिनों में भी आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदर्शन में आरती शर्मा, विवेक गुप्ता, रोहित सेठी, सुभाष चंद्र व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।