{"_id":"67f17f19b7ad03f24d01806e","slug":"bjp-leaders-held-meeting-katra-news-c-309-1-sjam1002-101773-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल, नेता प्रतिपक्ष व विधायक सुनील शर्मा, विधायक बलदेव राज शर्मा, विधायक रियासी कुलदीप राज दुबे, जिला डीडीसी अध्यक्ष सराफ सिंह नाग आदि शामिल हुए।
बैठक में 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर विचार-विमर्श किया गया और तैयारियों को संपन्न करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पार्टी के मुताबिक 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी कटड़ा से कश्मीर तक शुरू होने वाली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने आ रहे हैं। इसके साथ ही कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा और बेसब्री से इंतजार कर रहे पर्यटक आदि ट्रेन से कश्मीर की वादियों की सैर करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य करें। स्थानीय विधायक ने लोगों की परेशानियों को दूर करने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संवाद