फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BJP is ending the poor instead of poverty: Harsh Dev Singh

गरीबी के बजाय गरीबों को खत्म कर रही भाजपा : हर्ष देव सिंह

विज्ञापन
BJP is ending the poor instead of poverty: Harsh Dev Singh
उधमपुर/रामनगर। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी से नाराज पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह और महासचिव मंजू सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें काफी संख्या में कस्बे के युवाओं, वृद्ध महिलाओं सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय तक एक विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लगभग दो घंटे तक उधमपुर रामनगर सड़क को बंद रखा। जिससे वाहनों की आवाजाही गंभीर रूप से बाधित रही। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। हर्ष देव सिंह ने कहा कि मंहगाई को कम करना और जनता के अच्छे दिन लाना, भाजपा नेताओं के प्रमुख चुनाव नारा था। जिनके बल पर उन्होंने सत्ता हासिल की, लेकिन सत्ता में आने के बाद अनावश्यक टैक्स जनता पर थोप दिए हैं।
विज्ञापन

गरीबों और मध्यम वर्ग की तकलीफों की परवाह किए बिना भाजपा ने स्वयं को अमीरों और कॉरपोरेट्स की पार्टी साबित कर दिया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीबी को नहीं बल्कि गरीबों को खत्म करने पर आमादा है। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष नीलम देवी, रामनगर के बीडीसी चेयरमैन देस राज व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed