फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   birma pull road open

Udhampur News: अब बिरमा पुल के रास्ते भी चलेंगी जम्मू के लिए बसें, डीसी ने दी मंजूरी

विज्ञापन
birma pull road open
उधमपुर। दो साल से बिरमा पुल के रास्ते बंद की गई जम्मू की तरफ जाने वाली बसों की आवाजाही फिर से बहाल कर दी गई है। इसकी मंजूरी जिला विकास आयुक्त ने दे दी है। यह जानकारी ट्रांसपोर्ट यूनियन उधमपुर के प्रधान रशपाल सिंह ने दी। इस फैसले से खासतौर पर गढ़ी रैहम्बल और इसके आसपास के इलाकों के लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद अब हर रोज एक बस बिरमा पुल के रास्ते वाया रैहम्बल से जम्मू जाएगी और इसके बाद दूसरी गाड़ी वाया जखैनी हाइवे से जम्मू जाएगी। करीब आधे घंटे के अंतराल में दोनों रूट से जम्मू के लिए बसें चलेंगी। बिरमा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से बिरमा पुल के रास्ते गढ़ी रैहम्बल से होकर जम्मू की तरफ जाने वाले बसों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था। जिससे गढ़ी रैहम्बल और साथ लगते इलाकों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और वे बिरमा पुल के रास्ते बसों की आवाजाही बहाल करने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर ट्रांसपोर्ट यूनियन के एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्त जिला आयुक्त सलोनी राय से मुलाकात की थी और उनसे वाया रैहम्बल बसों की आवाजाही की मांग की थी जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसके लिए जिला विकास आयुक्त, एडीसी, डीडीसी चेयरमैन और एआरटीओ उधमपुर का विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed