फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bhandara Organised Tomorrow in Temple

Udhampur News: शारदा माता मंदिर में मासिक भंडारा कल

विज्ञापन
Bhandara Organised Tomorrow in Temple
- सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की भी उठी मांग
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से तीन किलोमीटर दूर शारदा माता मंदिर में सुभाष नगर लंगर कमेटी की ओर से चार मई को मासिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सबसे पहले माता का पूजन, भजन संकीर्तन और हवन-यज्ञ होगा। इसके उपरांत भंडारा प्रारंभ होगा जो शाम तक जारी रहेगा।

लंगर कमेटी के सदस्य सुभाष ने बताया कि कमेटी पिछले करीब 15 वर्षों से शारदा माता मंदिर में मासिक भंडारे का आयोजन करती आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज तक मंदिर तक आने वाले रास्तों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। कई बार पैसा आया और कई बार लैप्स हो गया। हर गांव में सड़क पहुंच रही है लेकिन शारदा माता मंदिर तक सड़क पहुंचाने के लिए जद्दोजहद अभी भी जारी है। अब इस काम में कुछ पहलकदमी हुई है। वन विभाग को पेड़ों का मुआवजा दे दिया गया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द सभी अड़चनों को दूर कर सड़क मार्ग बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने डीसी व क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग के कार्य को लेकर उचित कदम उठाए जाएं ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग की सुविधा मिल सके। सड़क बनने से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी तथा इसका सीधा फायदा स्थानीय लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed