{"_id":"66bff0f01a4c3c2b150611d4","slug":"bhaderwah-chowk-will-now-be-known-as-baidhani-sarfaraz-udhampur-news-c-202-1-udh1005-114302-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बटोत में भद्रवाह चौक अब जाना जाएगा बलिदानी सरफराज के नाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बटोत में भद्रवाह चौक अब जाना जाएगा बलिदानी सरफराज के नाम से
Sat, 17 Aug 2024 06:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। कश्मीर घाटी में 15 अगस्त 2022 को आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान हुए कांस्टेबल सरफराज अहमद के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान भद्रवाह मोड़ बटोत में मार्शल मेमोरियल (स्मारक) स्थापित किया गया। इस मौके पर डीआईजी डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रेंज श्रीधर पाटिल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भद्रवाह चौक का नाम बदलकर बलिदानी सरफराज चौक रखा गया है।
कांस्टेबल सरफराज अहमद बटोत के निवासी थे। वह आईआरपी 16 बटालियन में थे। पुलिस स्टेशन नौहट्टा के अन्तर्गत आने वाले इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वीरवार को बटोत में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डीडीसी अध्यक्ष रामबन डॉ शमशाद शान, एसएसपी अनुज कुमार, एसएसपी ट्रैफिक रोहित बस्कोत्रा और मेजबान के रूप में डिप्टी सीओ आईआरपी 16वीं बटालियन रेयाज इकबाल शामिल थे। कार्यक्रम में बलिदानी सरफराज की पत्नी, माता-पिता भी मौजूद थे। सभी ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।