{"_id":"60b91f458ebc3e18515feaae","slug":"benefits-of-ayushman-bharat-jan-arogya-yojana-found-in-narayana-hospital-katra-news-jmu236573718","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणा अस्पताल में मिले आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणा अस्पताल में मिले आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल में आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना लागू करने की मांग उठाई है। बताया कि कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में यही एकमात्र निजी अस्पताल है, जहां लोगों को हर सुविधा मिलनी चाहिए। लेकिन अभी तक इस अस्पताल में योजना को लागू नहीं किया गया है।
बताया कि कोरोना संकट में कस्बे सहित आसपास के लोगों को इलाज के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उपराज्यपाल अस्पताल में इस योजना को जल्द लागू करवाएं, जिससे लोगों को घर द्वार पर लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले डीसी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि एसडीएम का तबादला हो गया है।
उनके स्थान पर फिलहाल कोई तैनाती नहीं हुई है। इस समय नगरपालिका व केडीए की सीईओ प्रीति शर्मा को एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं हैं। उन्होंने अपील की है कि जल्द एसडीएम की तैनाती की जाए। कटड़ा के एकमात्र सरकारी अस्पताल में प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होगी।