फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bear attack

मीर में भालू ने हमला कर दो महिलाओं को किया घायल

विज्ञापन
bear attack
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के मीर गांव में वीरवार को एक भालू ने हमला कर दो महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने फौरन घायलों को उपचार के लिए पंचैरी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं अपने खेत में काम कर रही थीं, जहां भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी पहचान सुषमा देवी पत्नी राज सिंह और सावित्री देवी पत्नी रसाल सिंह निवासी मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं इस घटना पर पंचैरी मोंगरी के डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतें क्योंकि इसी समय जंगली जानवरों का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि इस मामले से वन्य जीव विभाग को सूचित किया गया और मांग की गई है कि इस तरह के हमलों पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्षेत्रवासियों ने भी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पिछले दिनों भी एक व्यक्ति पर रीछ ने घायल कर दिया था अब दो महिलाओं को खेतों में हमला कर घायल किया गया है। पिछले साल भी कई लोग जंगली जानवरों के हमलों का शिकार बने थे, हर साल इनमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, इसलिए वन्य जीव विभाग को इन पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है ताकि जंगली जानवरों की रिहायशी इलाकों में आमद पर रोक लग पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed