{"_id":"57e029314f1c1ba665a82b9a","slug":"bar-association-protest-against-the-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के विरोध में बार एसोसिएशन ने ठप रखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के विरोध में बार एसोसिएशन ने ठप रखा काम
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
श्रीनगर के उड़ी सेक्टर में सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बार एसोसिएशन उधमपुर ने कामकाज ठप कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ग्यारह बजे कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया ने कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति की बात करना बेकार है।
विज्ञापन
जब जब भारत ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उसने भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दिया हैं। देश की जनता अब और जवानों की शहादत कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाव देने की जरूरत है। उन्होंने कहा की भारत सरकार की चुप्पी आतंकियों के हौसले को बुलंद कर रही है। जिस कारण केंद्र सरकार को पीओके में स्थित आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सैन्य कार्रवाई करनी होगी।