फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bandral Community Celebrate Annual Mail

Udhampur News: बाबा परधार देवस्थान पर माथा टेक मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
Bandral Community Celebrate Annual Mail
कतारों में खड़े होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते बिरादरी के सभी सदस्य।
हमारा समाज का लोगो लगाएं
विज्ञापन

-रामनगर के तरमियान गांव में बंदराल बिरादरी की वार्षिक मेल व भंडारे का आयोजन
-जम्मू, उधमपुर, रामनगर सहित प्रदेश के कई हिस्सों से पहुंचे बिरादरी के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। उपमंडल के तरमियान में रविवार को बाबा परधार देवस्थान पर बंदराल बिरादरी की वार्षिक मेल और भंडारे का आयोजन हुआ। बिरादरियों के सभी सदस्यों ने देवस्थान पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। बाबा के दर्शन कर लोगों ने घर की सुख-समृद्धि की कामना की। जम्मू, उधमपुर, रामनगर व प्रदेश के अन्य इलाकों से बिरादरी के सदस्य मेल में पहुंचे थे।
बता दें कि माढ़ता पंचायत के गांव तरमियान में बाबा परधार देवस्थान, वासुकी नाग देवस्थान और मां चामुंडा माता का मंदिर है। इन दोनों देवस्थान पर अलग-अलग दिन विभिन्न बिरादरियों की वार्षिक मेल मनाई जाती है। वासुकी नाग देवस्थान पर बैसाखी के दूसरे रविवार को महोत्रा बिरादरी के साथ सात बिरादरियों की मेल का आयोजन होता है। रविवार को बंदराल बिरादरी की मेल मनाई गई। सुबह पांच बजे से ही देवस्थान पर बिरादरी के सदस्य पहुंचना शुरू हो गए थे। 10 बजे तक काफी संख्या में लोग पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

बिरादरी के सदस्यों ने कतारों में खड़े होकर बाबा परधार के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन शुरू हुआ। 10 बजे यात्र (चौकी) का आयोजन किया गया। दोपहर बारह बजे भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवस्थान तक आने वाले मार्ग की मरम्मत करवाए विभाग : हरनाम सिंह
बंदराल बिरादरी के प्रधान हरनाम सिंह ने बताया वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने बताया कि उपमंडल से देवस्थान तक आने के लिए दो किलोमीटर का मार्ग बना हुआ है लेकिन उसकी हालत बहुत ही खराब है। संबंधित विभाग को जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत करवानी चाहिए। रास्ते पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाना चाहिए ताकि देवस्थान पर आने श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article