फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   balloons fell from the sky near by school

आसमान से गिरे गुब्बारे से फैली दहशत

Sun, 28 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचैरी Updated Sun, 28 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
balloons fell from the sky near by school
गुब्‍बारे को उठाकर ले आता युवक - फोटो : अमर उजाला

आसमान में उड़ता एक बड़ा गुब्बारा पंचैरी स्थित गलयोत प्राइमरी स्कूल के पास गिरने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, बाद में जब स्थिति शांत हुई तो यह बच्चों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।

विज्ञापन


स्कूल के पास आसमान से बड़ा गुब्बारा गिरने की जानकारी मिलते ही इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, लेकिन उसके पास जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। लोगों में इस बात का भय था कि कहीं गुब्बारे में विस्फोटक सामग्री न हो। कुछ लोगों ने गुब्बारा गिरने की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी।
विज्ञापन


काफी देर तक इंतजार करने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने गुब्बारे के पास जाने की हिम्मत की। जमीन पर गिरने के कारण गुब्बारा फट चुका था। जब शिक्षकों ने गुब्बारे को उठाया तो उसके नीचे एक प्लेट पर आरएसजी-20ए जीपीएस रेडियोसोंड लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर इंडिया मैटरलॉजी विभाग लोदी रोड दिल्ली का पता भी लिखा था। सारी जानकारी हासिल करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही बच्चों के लिए यह गुब्बारा आकर्षण का केंद्र बन गया। बच्चे एक-दूसरे से यह जानने की कोशिश करते देखे गए कि आखिर यह क्या चीज है और कहां से उड़कर आई होगी। उन्होंने इसके बारे में शिक्षकों से भी पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed