फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Baisakhi Fair Start

भारत की संस्कृति की पूरे विश्व में अलग पहचान : लाल चंद

विज्ञापन
Baisakhi Fair Start
उधमपुर में बैसाखी मेले में भाग लेते लोग। 
-देविका घाट पर शुरू हुआ बैसाखी मेला, डीडीसी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में ऐतिहासिक देविका तट पर रविवार को तीन दिवसीय प्राचीन बैसाखी मेला आरंभ हुआ। देविका घाट पर लोगों ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 11 बजे जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चेयरमैन लाल चंद ने विधायक पवन कुमार गुप्ता व उपायुक्त सलोनी राय की उपस्थिति में मेले का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
उन्होंने जिलावासियों को बैसाखी की बधाई दी। इस अवसर पर सूचना विभाग की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देविका के पावन तट पर सुबह से ही स्नान, पूजा पाठ और दान के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। डीडीसी चेयरमैन ने कहा कि इस तरह के मेले के आयोजन से देश की संस्कृति की पूरे विश्व में अलग पहचान है और इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिल रही है। उन्होंने विभिन्न विभागीय और सेल्फ हेल्प ग्रुप की तरफ से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मेला देखने पहुंचे लोगों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं, डीसी सलोनी राय ने सभी को बैसाखी की पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह एक प्राचीन उत्सव है और अगले तीन दिन में मेले में हजारों की संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। मेले को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता, मनोरंजन इत्यादि की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, मेले में जिला सूचना केंद्र की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इनमें नशा मुक्त भारत, स्वच्छ भारत मिशन व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ इत्यादि का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैसाखी मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से लेकर लोगों को मेले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेले में खाने पीने की चीजों के अलावा बच्चों के मनोरंजन के स्टाल और घरेलू सामान की खरीददारी के लिए भी स्टाल लगाए गए थे। जलेबी, गुलगुले इत्यादि पारंपरिक व्यंजन के स्टाल सैरगाह रोड पर लगाए गए थे। बच्चों के लिए झूलों वगैरह का प्रबंध देविका थीम पार्क के स्थान पर किया गया था लेकिन इस बार उम्मीद के मुताबिक झूलों का प्रबंध नहीं होने से लोग कुछ निराश भी हुए।

सुबह के समय लोगों ने देविका के विभिन्न कुंडों में पावन स्नान किया। इसके बाद मंदिर समूहों के दर्शन कर श्रद्धा पूर्वक महिलाओं ने पुण्य दान अर्पित किया और पूजा अर्चना के बाद मेले का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed