{"_id":"619fe2e804ba660ebd41e214","slug":"badminton-court-udhampur-news-jmu2485918130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन गुप्ता बने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन गुप्ता बने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
उधमपुर में बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को सम्मानित करती डीसी इंदू कंवल चिब
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के मिनी स्टेडियम के इंडोर हॉल में जारी चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता वीरवार को पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गई। समापन समारोह में उपायुक्त इंदु कंवल चिब मुख्यातिथि, जिला सूचना अधिकारी राजिंद्र कुमार डिगरा विशिष्ट अतिथि और खेल परिषद प्रबंधक नवीन शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों के साथ कुछ देर बैडमिंटन खेलते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद पुरुष एकल के फाइनलिस्ट आर्यन गुप्ता और ऋतिक जंडियाल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे 21-19, 21-20 के अंतर से आर्यन गुप्ता ने अपने नाम कर लिया। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए हार-जीत से अधिक खेल भावना को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता, उपविजेता और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर राज गुरु, शेख तनवीर, संजीत बोबेरिया, आयोजक सदस्य रवि सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश खजूरिया, महासचिव राम वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कलसोत्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।

उधमपुर में बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को सम्मानित करती डीसी इंदू कंवल चिब- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान बैडमिंटन खेलती डीसी इंदू कंवल चिब- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन