{"_id":"6186c6ee9a3ae46c12628c9e","slug":"awareness-udhampur-news-jmu247303033","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो...सतर्कता जागरुकता सप्ताह समारोह में दो वरिष्ठ नागरिकों प्रतिभागियों व पत्रकारों को सम्मान
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
किश्तवाड़। दुल-हस्ती पावर स्टेशन एनएचपीसी ने शनिवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह का समापन किया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एनएचपीसी के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथियों जन कल्याण आपदा प्रबंधन एनजीओ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज विभाग से सेवानिवृत्त राम स्वरूप शर्मा और तारिक मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी गुलाम नबी शेख को सम्मानित किया। इनके अलावा केंद्रीय विद्यालय में भी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को और महिला कल्याण समिति के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर कई प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें प्रोजेक्ट के कर्मचारी, अधिकारी, विद्यार्थी और महिला कल्याण समिति को शामिल किया गया। इस दौरान निबंध लेखन कला, वाद-विवाद, कविता लेखन, आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सब लोगों को कसम खानी होगी कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त करना है। मुख्य अतिथियों ने भी सतर्कता अभियान में हाथ बढ़ाने को लेकर बल दिया। चिनाब यूनियन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विनोद कुमार परिहार और एजाज अहमद शेख ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।