फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Auto-taxi drivers agitated at increasing parking prices

पार्किंग के दाम बढ़ाने पर भड़के ऑटो-टैक्सी चालक

विज्ञापन
Auto-taxi drivers agitated at increasing parking prices
उधमपुर। जिला अस्पताल की पार्किंग के दाम बढ़ाने पर ऑटो-टैक्सी चालक बुधवार को भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर दाम करने की मांग उठाई है। चालकों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग के दाम दोगुने से भी अधिक कर दिए हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे ऑटो व टैक्सी चालकों ने आल ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य पवन सिंह के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चालकों ने बताया कि दिनप्रतिदिन पार्किंग के दाम बढ़ा कर आम आदमी के साथ ऑटो और टैक्सी चालकों परेशान किया जा रहा है। गत वर्ष पार्किंग का दाम दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय किया था, जिससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन कोरोना में थोड़ा सुधार होने के बाद 2021 में अचानक से पार्किंग के दाम चार गुणा बढ़ा कर 40 रुपये कर दिए हैं, जोकि गलत है। इसका सभी विरोध करते हैं। इतना ही नहीं अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के वाहनों को पार्क करने के लिए भी दाम में बढ़ोतरी की गई है। इससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन मनमाने ढंग से काम कर रहा है। ऑटो-टैक्सी वाले दिहाड़ी लगाने के लिए वाहन अस्पताल के अंदर पार्क करते हैं, लेकिन इतना शुल्क देने से परेशानी होती है। अस्पताल प्रशासन से मांग है कि जल्द पार्किंग के दाम में कटौती कर राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed