फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   atr from dc by court

अवैध खनन पर डीसी से एटीआर तलब

Tue, 19 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
atr from dc by court
कुछ शरारती तत्वों द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर अवैध खनन करने के मामले को राज्य सतर्कता आयोग ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


आयोग ने उधमपुर डीसी से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) तलब की है। उधमपुर के मुत्तल इलाके की निवासी गोदावरी देवी ने आयोग के पास शिकायत की कि राजस्व विभाग के पूर्व कर्मचारी पुरुषोत्तम सिंह (निवासी टिकरी) सरकारी जमीन (खसरा नंबर 158) में अवैध खनन कर कीमती पत्थर और अन्य सामान निकाल रहा है।

मुत्तल में 18 कनाल 14 मरला जमीन में अवैध खनन का काम राजस्व, वन, भूविज्ञान और अन्य विभागों की मदद से अवैध काम चल रहा है। इससे सरकारी खजाने को भारी चपत लगाई जा रही है।
विज्ञापन


आयोग ने शिकायत पर गौर किया। 24 जून 2014 को उधमपुर के एडीसी ने जांच रिपोर्ट तैयार की, जिसमें कहा गया कि संबंधित विभाग की मिलीभगत के आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने अवैध खनन करने वालों को रोकने की बजाय अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें अवैध खनन में मदद की, ताकि उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। साथ ही सरकारी कर्मचारी रहते हुए आपराधिक विश्वास हनन किया।


सरकारी अफसरोें के साथ मिलकर अवैध खनन करने और सरकारी खजाने को चपत लगाने के मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया और डिप्टी कमिश्नर उधमपुर से पूछा कि एडीसी द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट पर दोषी अफसरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। आयोग ने डीसी को निर्देश दिए कि मामले की अनुपालन रिपोर्ट केस की अगली सुनवाई से पहले पेश की जाए। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed