{"_id":"6296605546aa5f53546bd2bb","slug":"arrest-udhampur-news-jmu2609578159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरी में 46 मवेशी मुक्त कराए, 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकरी में 46 मवेशी मुक्त कराए, 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी नाके से पैदल घाटी की ओर ले जाए जा रहे 46 दुधारू मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने टिकरी में एक नाका लगाया था, जहां पुलिस ने दुधारू पशुओं के एक दल को पैदल घाटी की ओर ले जाते हुए कुछ लोगों को पकड़ा। पूरी जांच करने के बाद पुलिस को जब इन कोई वैध दस्तावेज व संतोषजनक जानकारी नहीं मिली तो तस्करी के लिए ले जाए जा रहे सभी 46 मवेशियों को मुक्त करवाया, और तस्करी के आरोप में तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान मो. हाफिज निवासी नगरोटा जम्मू, मो. मारूफ निवासी हरतरयान उधमपुर और राज अली निवासी नगरोटा जम्मू के रूप में हुई। मवेशी तस्करी के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न थानों में इस साल अब तक 134 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 1406 मवेशियों को छुड़ाया गया है। तस्करी के मामलों में 102 वाहन जब्त किए गए, और 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।