फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   arrest

दो अलग स्थानों पर पुलिस ने तीन आरोपियों को धरा, हेरोइन बरामद

विज्ञापन
arrest
उधमपुर: पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि तीनों ने हेरोइन कहां से खरीदी, और कहां लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस पोस्ट रौन दोमेल में सामने आया, जहां पुलिस ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान नाके पर अभिनंदन खजूरिया निवासी इंदिरा नगर उधमपुर और राहिल दीप निवासी बाड़यां उधमपुर पहुंचे। पुलिस का नाका लगा देखकर दोनों मौके से भाग गए। लेकिन, पुलिस को इसका पता चल गया और दोनों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली तो इनके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस ने उसी समय दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। दूसरा मामला टिकरी इलाके का है, सामने जहां पुलिस ने राकेश सिंह निवासी नियर सीईओ ऑफिस उधमपुर को काली माता मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। पुलिस को संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed