{"_id":"620fee9fda0fcc5ba71e2ebb","slug":"arrest-udhampur-news-jmu254116221","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग स्थानों पर पुलिस ने तीन आरोपियों को धरा, हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग स्थानों पर पुलिस ने तीन आरोपियों को धरा, हेरोइन बरामद
विज्ञापन
उधमपुर: पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि तीनों ने हेरोइन कहां से खरीदी, और कहां लेकर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस पोस्ट रौन दोमेल में सामने आया, जहां पुलिस ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान नाके पर अभिनंदन खजूरिया निवासी इंदिरा नगर उधमपुर और राहिल दीप निवासी बाड़यां उधमपुर पहुंचे। पुलिस का नाका लगा देखकर दोनों मौके से भाग गए। लेकिन, पुलिस को इसका पता चल गया और दोनों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली तो इनके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस ने उसी समय दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। दूसरा मामला टिकरी इलाके का है, सामने जहां पुलिस ने राकेश सिंह निवासी नियर सीईओ ऑफिस उधमपुर को काली माता मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। पुलिस को संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।