फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   arrest

नकली नंबर की गाड़ी पर असली पर्यटकों को घुमा रहा था चालक

विज्ञापन
arrest
उधमपुर: पुलिस द्वारा पकड़ी गई टेंपो ट्रैवलर गाड़ी. - फोटो : UDHAMPUR
नकली नंबर की गाड़ी पर असली पर्यटकों को घुमा रहा था चालक
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने मामले को भांप वाहन कब्जे में लिया, चालक से पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने नकली नंबर के एक टैंपो ट्रेवल को पकड़ा है। टैंपो पर पंजाब का नंबर था, जो पर्यटकों को लेकर पटनीटॉप की तरफ जा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ टैंपो को कब्जे में लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगा रखा था। इसी दौरान पटनीटॉप की तरफ जा रहे टैंपो (पीबी04एसी-5470) को जांच के लिए रोका। जब चालक ने कागजात दिखाए तो पुलिस को कुछ संदेह हुआ, और पुलिस ने उसका ई-चालान काट दिया। ई-चालान काटते ही नंबर से संबंधित वाहन की पूरी जानकारी सामने आ गई। इसमें पता चला कि इस नंबर का टैंपो ट्रेवल पंजाब के मोगा में पंजीकृत है।
विज्ञापन

इसमें वाहन के मालिक का नंबर भी सामने आ गया। पुलिस ने उसी समय वाहन के मालिक से संपर्क किया। मालिक ने बताया कि उसका टैंपो तो मोगा में घर पर खड़ा है। मालिक ने फोटो खींच कर पुलिस को भी भेजा। इसके बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया, और वाहन को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चालक ने बताया कि वह कटड़ा से पर्यटकों को पटनीटॉप की तरफ ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
करीब एक वर्ष पहले भी उधमपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब एक क्रेटा कार को पकड़ा था। उस वाहन पर लेह का नंबर लगा था। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो पता चला कि पकड़ा गया वाहन हरियाणा का है। इसको चोरी कर नकली नंबर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed