{"_id":"6186c70468b6c173f41c250d","slug":"arrest-udhampur-news-jmu2473028189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के वाहन के साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
उधमपुर पुलिस की तरफ से पकड़े गए वाहन चोर
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। हाल ही में इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके से महेंद्रा वाहन चोरी होने के मामले को पुलिस ने शनिवार को सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने वाहन के साथ दो शातिर चोरों को पकड़ा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र करतार चंद निवासी सनासर तहसील बटोत रामबन ने कुछ दिन पहले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चोरों ने उधमपुर शहर के इंडस्ट्रियल एस्टेट क्षेत्र से उसका वाहन (जेके19-3605) चोरी कर लिया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एसपी अनवर-उल-हक और डीएसपी साहिल महाजन ने चोरों के साथ चोरी के वाहनों की तलाशी के लिए विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान उन्होंने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की, और इनसे निरंतर पूछताछ की। इस दौरान इनमें से दो लोग टूट गए, और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी व्यक्तियों की पहचान राकेश कुमार निवासी सैला तालाब उधमपुर और अनिल शर्मा निवासी नियर रेलवे स्टेशन उधमपुर के रूप में हुई है। आरोपी व्यक्तियों के खुलासे पर पुलिस ने चोरी के वाहन को बरामद कर लिया है।

उधमपुर पुलिस की तरफ से पकड़े गए वाहन चोर- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन