{"_id":"6179a496eec43630fd211e03","slug":"arrest-udhampur-news-jmu2467261152","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला, चोर को पकडकर बरामद की 16 बैटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला, चोर को पकडकर बरामद की 16 बैटरियां
विज्ञापन
बैटरी चोर गिरफ्तार
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पुलिस ने वाहनों से बैटरी चोरी के एक मामले को सुलझाया है। बुधवार को पुलिस ने एक चोर को पकड़ा और वाहनों से चुराई 16 बैटरियां बरामद कीं।
पुलिस के मुताबिक उधमपुर के गोल मेला क्षेत्र के रहने वाले जगतार सिंह पुत्र करतार चंद ने उधमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके वाहन से बैटरी चोरी हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद असलम पुत्र शब्बीर हुसैन निवासी राठियां लोंडना को गिरफ्तार किया।
थाने में लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि शिकायतकर्ता के वाहन से एक बैटरी चुराने के साथ उसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 15 और बैटरियां चोरी की हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 16 बैटरियां बरामद कीं। साथ ही पुलिस ने चोर से बैटरियों को खरीदने के मामले में रैनी गढ़ी निवासी एक कबाड़ी गोविंद कुमार भाटिया पुत्र शंकर दास के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि चोर की गिरफ्तारी से पुलिस बैटरी चोरी के मामले को सुलझाने में सफल रही है। इस मामले में कुछ और आरोपियों की संलिप्तता पर भी काम जारी है।