{"_id":"611aaeb68ebc3e430a31eb25","slug":"around-a-hundred-students-took-the-form-udhampur-news-jmu241671119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ के करीब विद्यार्थियों ने लिया फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ के करीब विद्यार्थियों ने लिया फॉर्म
विज्ञापन
उधमपुर। महिला और डिग्री कॉलेज उधमपुर में सोमवार को स्नातक पहले सेमेस्टर की कट ऑफ मेरिट सूची सोमवार दोपहर बाद एक बजे जारी की गई। इसके लिए विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद दोपहर तक 100 के करीब विद्यार्थियों ने फॉर्म।
छह अगस्त से कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पहले फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरा किया गया था। 14 अगस्त तक सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने फार्म जमा करवाए थे और फिर सभी को पहली कट ऑफ मैरिट के जारी होने का इंतजार था। सोमवार को पहली सूची जारी कर दी गई। महिला कॉलेज में छात्राएं सूची में अपना नाम आने के बाद दाखिले के लिए सुबह दस बजे पहुंच गई थीं, लेकिन कालेज की तरफ से सूची को बोर्ड पर लगाया नहीं गया था। लबे इंतजार के बाद दोपहर करीब एक बजे सूची को जारी कर बोर्ड पर लगाया गया। इसके बाद फीस जमा करवा कर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, जिनका नाम नहीं आया है उन्हें निराशा हाथ लगी है। महिला कॉलेज की प्रिंसिपल मीनू महाजन ने बताया कि 23 अगस्त को दूसरी सूची जारी होगी। कॉलेज में अब करीब पांच दिन तक पहली सूची में नाम आने वाली छात्राओं का दाखिला होगा। इसके बाद फिर आगे प्रक्रिया शुरू होगी।
महिला कॉलेज में जारी पहली कट ऑफ मेरिट सूची
विषय प्रतिशत
कॉमर्स 52.6
मेडिकल 70.80
नान मेडिकल 64.20
आर्ट्स 45.86