फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Annual Mail of Anthaal Rajput Community on 20th April

Udhampur News: अंथाल राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल 20 को

विज्ञापन
Annual Mail of Anthaal Rajput Community on 20th April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। कस्बे में मंगलवार को अंथाल राजपूत बिरादरी के सदस्यों ने वार्षिक मेल को लेकर बैठक की। इसमें प्रधान बलबीर चंद मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान मेल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि बैसाखी के बाद पहले रविवार को मेल मनाई जाती है। इस बार भी रविवार 20 अप्रैल को मेल आयोजित होगी।

वार्षिक मेल को लेकर बिरादरी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मेल वाले दिन सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन होगा और संकीर्तन किया जाएगा। दोपहर को पूर्णाहुति के बाद कंजक पूजन होगा। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बलबीर चंद ने बिरादरी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि मेल में परिवार सहित पहुंचकर माता जलंधरा का आशीर्वाद लें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। बैठक में पुरषोत्तम चंद, संत कुमार, जगदीश चंद, बिशन चंद, बलवान चंद, विजय चंद, बिशन चंद, राजेश चंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed