फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted when water does not come for one and a half years

डेढ़ साल से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted when water does not come for one and a half years
उधमपुर। डेढ़ वर्ष से पानी की किल्लत से परेशान गरनई पंचायत के तीन वार्ड के ग्रामीणों ने सोमवार को शहर पहुंच कर जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से पानी नहीं आया है। अधिकारियों की तरफ से आश्वासन तो बहुत किए गए हैं, लेकिन अभी तक समस्या जस के तस है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब एक बजे गरनई के सरपंच विक्रम सिंह के नेतृत्व में जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले पंचायत में पीएमजीएसवाई की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और इसी दौरान पानी की सप्लाई देने वाली पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उसी दिन इसके बारे में जलशक्ति विभाग को सूचित किया गया था, लेकिन आज तक इन पाइपों की मरम्मत नहीं की जा सकी है। डेढ़ वर्ष से तीन वार्ड में एक बूंद पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं दो सरकारी स्कूलों में भी डेढ़ वर्ष से पानी की सप्लाई बंद है। पानी की सप्लाई न मिलने के कारण विद्यार्थियों के साथ स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। सैकड़ों ग्रामीण पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर प्राकृतिक जलस्रोत पर जा रहे हैं। कई बार अपनी परेशानी को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ हर बार जल्द परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी ने कुछ नहीं किया है। कुछ सप्ताह के बाद पंचायत में चार शादियां है और पानी बंद होने पर ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने शादियों से पहले पाइप की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed