फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over the bad condition of the road in the rain

बारिश में सड़क बदहाल होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over the bad condition of the road in the rain
उधमपुर। बारिश के दौरान उमाला इलाके में उधमपुर-घोरड़ी मार्ग का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय निवासियों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएमजीएसवाई ने बहुत ही घटिया तारकोल डाली थी, जिस कारण कुछ ही माह में इसकी हालत खराब हो गई है। अब तो मार्ग में कई जगह भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न होने लगी है।
विज्ञापन

सुबह के समय तेज बारिश होने के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए और एक हिस्सा भूस्खलन का शिकार हो गया। बारिश का पानी जब लोगों के घरों के अंदर पहुंचा तो लोग भड़क गए और पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी हाजी गुलाम रसूल सहित अन्य लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले करोड़ों रुपये खर्च कर पीएमजीएसवाई ने उधमपुर-घोरड़ी मार्ग पर तारकोल डाली थी। उमाला का हिस्सा उधमपुर शहर में पड़ता है।
विज्ञापन

तारकोल डालने के कुछ दिनों के बाद जब बारिश हुई तो सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी और दिन प्रतिदिन इसकी हालत खराब होती चली गई। मौजूदा समय में उधमपुर से लेकर लड्डन तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गड्ढे इतने बड़े हैं कि हर रोज लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। शनिवार सुबह हुई बारिश से सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। एक हिस्सा तो भूस्खलन का शिकार हो गया। अब तो बड़ा हादसा होने की संभावना बन गई है। उन्होंने बताया कि लड्डन इलाके में पुल की हालत खराब हो चुकी है। इसलिए मांग है कि पीएमजीएसवाई की तरफ से किए गए काम की जांच करवाई जाए और सड़क की हालत को जल्द सुधारा जाए। सड़क पर पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इस समस्या को भी जल्द दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed