फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amarnath yatra jammu kashmir

लंगरों में अमरनाथ यात्रियों को नहीं मिल रही पानी व शौचालय की सुविधा

विज्ञापन
amarnath yatra jammu kashmir
उधमपुर के जखैनी इलाके में लंगर के अंदर पानी व शौचालय की सुविधा न मिलने पर प्रदर्शन करते अमरनाथ या? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जखैनी में लगाए गए लंगर में पानी व शौचालय की सुविधा न मिलने से परेशान अमरनाथ यात्रियों ने शुक्रवार दोपहर को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यात्रियों ने बताया कि लंगर में भोजन तो मिल रहा है, लेकिन पीने का पानी नहीं हैं। वहीं लंगर चला रहे शिव सेवा संस्था के संचालक डा. एसके गुप्ता ने बताया कि पीएचई ने पानी की सप्लाई देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे अमरनाथ यात्रियों ने जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बिहार के दिलीप कुमार, ओम प्रकाश, प्रकाश शर्मा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा बंद होने के कारण सुबह सात बजे से सबको जखैनी इलाके में रोक कर रखा है। सभी आराम करने के लिए शिव सेवा संस्था की तरफ से लगाए गए लंगर में पहुंचे।
विज्ञापन

लंगर में खाना तो मिल गया है, लेकिन पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा पानी की सुविधा न होने के कारण शौचालय भी बंद कर दिए गए हैं। बिना पानी के शौचालय इस्तेमाल करना किसी तरह से भी संभव नहीं है। लंगर की हालत को देख कर लगता ही नहीं है कि प्रशासन की तरफ से लंगर लगाने में किसी प्रकार की सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कुछ नहीं किया है। लंगर के संचालक डा. एसके गुप्ता ने बताया कि करीब दस दिन से पीएचई विभाग ने पानी की सप्लाई देना बंद कर दिया है। बावलियों से पानी भर कर सेवादार लंगर बना रहे हैं। जब लंगर में अमरनाथ यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है तो उनके लिए पीने का पानी उपलब्ध करवाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों के लिए मोबाइल शौचालय लगाए थे, लेकिन अब इनको भी हटा दिया गया है, क्योंकि पानी न मिलने के कारण इनकी भी हालत खराब हो गई है।

कई बार परेशानी को प्रशासन व पीएचई अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है। इसलिए अब परेशान होकर अमरनाथ यात्रियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed