फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   After 11 months vehicles on the highway on Wednesday

11 माह बाद बुधवार को हाईवे पर चले वाहन

विज्ञापन
After 11 months vehicles on the highway on Wednesday
उधमपुर/रामबन। करीब 11 महीने के बाद सप्ताह में एक दिन बुधवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद नहीं रखा गया। सुबह से शाम तक वाहन बिना किसी परेशानी के चलते रहे। इससे रामबन के लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिली है, क्योंकि इस दौरान रामबन के लोगों को भी अपने वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी जाती थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अक्तूबर 2020 में रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते सप्ताह में एक दिन राजमार्ग को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। करीब छह माह तक हर शुक्रवार को राजमार्ग को बंद रखा गया और इस दौरान उधमपुर और रामबन में राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाता था। जब उधमपुर में काम किया जाता था तो डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी के वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया था। इसके बाद एक नया आदेश जारी हुआ है, जिसमें कहा गया कि शुक्रवार के बजाए बुधवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। करीब पांच महीने तक लगातार हर बुधवार को राजमार्ग को रखा गया। घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलती थी। इस दौरान कई बार चालकों और यात्रियों की पुलिस के साथ कहासुनी भी होती थी। राजमार्ग बंद रहने से रामबनवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बुधवार को 11 माह बाद हाईवे पर यातायात जाी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed