फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Administration tightens its waist to avoid the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
Administration tightens its waist to avoid the third wave of Corona
किश्तवाड़। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति जिला प्रशासन सक्रिया हो गया है। इस संबंध में डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिला प्रशासन ने धार्मिक नेताओं, पीआरआई और विभिन्न विभागों के फील्ड अधिकारियों के माध्यम से वर्चुअल प्लेटफॉर्म और जमीनी स्तर पर टीकाकरण के लिए कमर कस ली है। जनता को जागरूक करने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार आदि गतिविधियों को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 1962 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1897 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 49 मामले शेष हैं। दो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस सप्ताह में सकारात्मक दर 0.3 फीसदी रही है, जो गत सप्ताह की तुलना में अपेक्षाकृत कम है। इस सप्ताह में केवल 24 मामले सामने आए हैं, जो राहत भरा है। जिले ने 45 वर्ष से अधिक आयु के बार व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण प्राप्त कर लिया है। 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 45 प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने जनता से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed