फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   adininistration

आदेश की नाफरमानी पर तीन दुकानें सीज

विज्ञापन
adininistration
उधमपुर। कोरोना वायरस फैलने के संभावित खतरे से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में धारा 144 को लागू करने के अलावा अन्य कई प्रकार की पाबंदिया भी लगाई गई हैं। जिन्हें सख्ती से लागू भी किया जा रहा है। नगर स्थित सभी होटलों ढाबों, टी स्टालों आदि को भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी इन आदेशों का उल्ल्घंन करने के कुछ मामलें सामने आ रहें हैं। जिसपर सख्त रवैया अपनाते हुए बुधवार को प्रशासन की ओर से आदेश की अवमानना करने के मामले में दोषी पाए गईं नगर की तीन दुकानों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय जिला प्रशासन की एक टीम की ओर से एडीडीसी अशोक कुमार, नगर परिषद के सीईओ संतोष कोतवाल, एसएचओ विजय चौधरी के नेतृत्व में शहर का व्यापक दौरा कर इस कारवाई को अंजाम दिया गया। इसमें नगर का औचक दौरा कर एमएच चौक स्थित एक हलवाई की दुकान, लाल चौक स्थित एक ढाबा और बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक टी स्टाल को खुली पाए जाने पर कारवाई करते हुए इन्हें सीज कर दिया गया। साथ ही अधिकारियों द्वारा नगर भर में व्यापक दौरा कर अन्यों को सख्त हिदायत भी दी गई कि वह सभी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें। क्योंकि कोरोना वायरस के फैलने का खतरा लगातार बढ रहा है। जिससे बचने का अभी तक का एकमात्र उपाय इससे खुद को बचाए रखना ही है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग जिला प्रशासन के आदेशों का उल्ल्घंन कर कोरोना संक्रमण के फैलने के खतरे को जानबूझ कर बढावा दे रहें हैं। जो चिंताजनक है। क्योंकि कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जनता का सहयोग परम आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed