{"_id":"62acbed012c42734b70b6964","slug":"action-udhampur-news-jmu262144963","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर न लगाने प्लेट पर 15 वाहन सीज, कई के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर न लगाने प्लेट पर 15 वाहन सीज, कई के काटे चालान
विज्ञापन
उधमपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाया गया नाका जिस में हाई सिक्योरटी रजीटेशन पलटे को ले कर कई वाहनो?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया, और कई के चालान काटे। साथ ही चेतावनी दी कि वाहनों में जल्द हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, नहीं तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने लोगों को जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 15 मई आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी। इस दौरान हजारों लोगों ने नंबर प्लेट लगवा ली। लेकिन, बड़ी संख्या में अब भी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है। इन पर अब यातायात पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार को डीएसपी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने पुराने राजमार्ग और धार रोड पर नाका लगाकर कार्रवाई की। पुलिस को जो भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नजर आया तो उसको रोका गया, और अगर उसने नंबर प्लेट के लिए आवेदन नहीं किया था तो उसके वाहन को सीज कर दिया गया। साथ ही चालान भी काटे।
विज्ञापन
यह कार्रवाई सुबह से दोपहर तक शहर के विभिन्न हिस्सों में चलती रही। शाम तक करीब 15 वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया था, और कई वाहनों के चालान भी काटे जा चुके थे। डीएसपी यातायात ने कहा कि करीब सप्ताह भर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी लोगों ने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई है।
उन्होंने कहा कि नंबर प्लेट लगाने के लिए चौपहिया वाहन के लिए 401 और दुपहिया वाहन के लिए 201 रुपये निर्धारित हैं। इसको लगवाना भी बहुत आसान है। इसके बावजूद इसको लेकर लोग लापरवाही कर रहे हैं। जिन सरकारी वाहनों ने नंबर प्लेट नहीं लगाई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शहर से बाहर ग्रामीण इलाकों में भी कार्रवाई कर रही है।

उधमपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाया गया नाका जिस में हाई सिक्योरटी रजीटेशन पलटे को ले कर कई वाहनो?- फोटो : UDHAMPUR