{"_id":"682b7fb3d09c2373b50b9227","slug":"accused-arrested-for-murder-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-123349-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
रनसू में चाचा की हत्या करने वाला युवक पुलिस हिरासत में।
- प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया, जमीन के विवाद के कारण दिया वारदात को अंजाम
-
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। रनसू पुलिस ने चाचा की हत्या करने के आरोप में भतीजे को विगत शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि जमीन के विवाद और परिवार में मतभेद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक सुभाष सिंह पुत्र कृपा राम विगत 11 मई को अपने ही खेत में घायल अवस्था में मिला था। उसको इस अवस्था में उसके भतीजे ज्योतम सिंह ने पहल देखा और बाद में उसने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। घायल सुभाष सिंह को उपचार के लिए स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर लाया गया। उसके सिर में गहरी चोट आई थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पौनी में भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया।
इसके उपरांत रियासी से उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू भेज दिया गया। 15 मई को घायल सुभाष सिंह ने जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रनसु पुलिस के चौकी इंचार्ज एसएचओ ललित शर्मा व शिवखोड़ी चौकी अधिकारी ने मामले की जांच शुरू की। सुभाष सिंह के भतीजे ज्योतम से पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने के बाद ज्योतम ने कबूल किया कि जमीन के विवाद और परिवार में मतभेद होने के कारण उसने चाचा सुभाष सिंह के सिर पर बेसबॉल बैट से वार किया।
विज्ञापन
इसके कुछ देर के बाद उसने घरवालों को जानकारी दी कि गिरने के कारण चाचा को सिर में चोट आई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। आरोपी युवक के खिलाफ थाना रनसू में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।