{"_id":"61f6e74d0428204af86d2d78","slug":"accident-udhampur-udhampur-news-jmu2528653139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में वाहन पर पत्थर गिरने से यात्री की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में वाहन पर पत्थर गिरने से यात्री की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। रामबन के कैफेटेरिया मोड़ इलाके में रविवार दोपहर एक वाहन (टैंपो ट्रैवलर) पर पत्थर गिरने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मरने वाले यात्री के साथ सभी घायल जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। वाहन में 12 यात्री सवार थे, जो श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे, जो सभी जबलपुर के निवासी हैं।
जानकारी के मुताबिक टैंपो ट्रैवलर (जेके 21 ए-1503) जब कैफेटेरिया मोड़ इलाके में पहुंचा तो अचानक पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हो गए, जिनकी चपेट में आने से वाहन में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उसी टैंपों में उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। जहां एक यात्री को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार दिया गया। एक ही हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले यात्री की पहचान यशवर्धन सिंह ठाकुर पुत्र संजेश ठाकुर निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जीएमसी जम्मू रेफर किए गए घायल की पहचान विवेक ठाकुर पुत्र मुकेश ठाकुर, जबलपुर के रूप में हुई है। एसएचओ रामबन संदीप चाढ़क ने बताया कि दो घायल वनीश और संजय ठाकुर का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। टैंपों में कुल 12 यात्री सफर कर रहे थे, जिनमें आठ सुरक्षित हैं।