फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accident

चिनैनी नाशरी टनल के बीच दोनों वाहनों की टक्कर में एक की मौत, सात यात्री घायल ।

विज्ञापन
Accident
चिनैनी सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। बटोत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिनैनी-नाशरी सुरंग के बीच दो वाहनों की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को चिनैनी-नाशरी सुरंग के बीच जैसे ही दो वाहनों के बीच टक्कर हुई, मौके पर चीख पुकार शुरू हो गई। इसके बाद तुरंत सुरंग का बचाव दल मौके पर पहुंचा और दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को एंबुलेंस से चिनैनी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों की पहले से ही तैनात टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

स्कॉर्पियो में सवार कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान भी नहीं हो पाई है। जबकि, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए वे भी अपना नाम और पता नहीं बता पाए हैं। वहीं, टाटा 407 लोड कैरियर में सवार घायलों की पहचान संतोष (18) निवासी संगलदान और सुनील सिंह (29) निवासी डिगडोल के रूप में हुई है। इनका उपचार चिनैनी में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

चिनैनी सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी :- संवाद

चिनैनी सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

चर नैनी सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी :- संवाद

चर नैनी सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed