{"_id":"613272ba8ebc3ec77609baa7","slug":"accident-udhampur-news-jmu2428944190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के मांड इलाके में शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार में एक कार डिवाइडर के साथ टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को पीएचसी टिकरी पहुंचाया।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे उधमपुर से कटरा की तरफ जा रही कार नंबर जेके02एपी-5778 जब मांड में पहुंची तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर के साथ टकरा गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। डिवाइडर से टकराने पर कार में सवार जसविंद्र सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी मनवाल और शकुंलता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार जरूरत से अधिक तेज रफ्तार में चल रही थी।